फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अभिभावक सीखेंगे स्कूल संचालन की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अब अभिभावक सीखेंगे स्कूल संचालन की प्रक्रिया
विज्ञापन

शामली। परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए स्कूल प्रबंध समिति के अभिभावक सदस्यों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए ब्लाकवार मास्टर्स ट्रेनर्स नियुक्त कर दिए गए हैं। मास्टर्स ट्रेनर्स को राज्य स्तरीय प्रशिक्षक ट्रेनिंग देंगे। शासन की मंशा है कि कम पढ़े लिखे होने के बावजूद समिति के अभिभावक सदस्य बेहतर तरीके से स्कूल की व्यवस्थाओं का संचालन कर सके। विद्यालयों की प्रबंध समिति के 15 सदस्यों में 11 अभिभावक शामिल होते हैं। इनमें से एक अभिभावक को समिति का अध्यक्ष चुना जाता है, जबकि प्रधानाध्यापक सचिव होता है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में यूनिफॉर्म, रंगाई पुताई, विकास अनुदान और निर्णय आदि सभी मदों की धनराशि एसएमसी खातों में ही आती है। खाते का संचालन एसएमसी के अध्यक्ष और सचिव के हस्ताक्षर से होता है। इसलिए समिति के सदस्यों को सक्षम बनाने के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थानीय प्राधिकरण सदस्य के रूप में ग्राम प्रधान को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कराने के लिए प्रत्येक ब्लाक को पांच हजार रुपये का बजट उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके बाद उन्हें ट्रेनिंग कराई जाएगी। बीएसए चंद्रशेखर का कहना है कि एसएमसी सदस्यों का जागरूक होना जरूरी है। शासन के निर्देश का हर हाल में पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें