फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी समारोह को सफल बनाने का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जिला कांग्रेेेेस कमेटी की बैठक में इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी समारोह पर मेरठ में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
मंडल प्रभारी गजराज सिंह ने बताया कि 4 अक्तूबर को मेरठ में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। जिसमें यूपी प्रभारी गुलाब नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, नसीब सिंह, जुबेर खान व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। वहीं उन्होंने जनपद के तीनों नगर पालिकाओं और सभी नगर पंचायतों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मजबूती से लड़ाने की भी घोषणा की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा और संचालन महफूज राणा ने किया। इस दौरान लोकेश राणा, प्रदूमन चौधरी, रमन कुमार, प्रवीण पांचाल, लाखन सिंह, इकबाल, सुबोध, विरेंद्र सिंह, इकराम राणा, सुरेशपाल सैनी, नीरज, योगेश कश्यप, डिंपल शर्मा, इस्माइल, अरशद, मुशरफ, राधेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें