फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण को लेकर बहावड़ी में मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव बहावड़ी में आयोजित गोष्ठी में गंभीर बीमारियों को फैलने से रोकने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विचार विमर्श किया गया। शामली से विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि कृष्णा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सरकार की तरफ से भी प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

गोष्ठी से पूर्व गांव में बीमारियों को लेकर सर्वे किया गया, जिसमें पता चला कि बहावड़ी गांव में ही बीते 10 सालों में करीब 88 व्यक्ति दिल की गंभीर और कैंसर से पीड़ित मिले। इनमें से 40 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसी तरह के हालात आसपास के गांव काबड़ौत, झाल, बरला जट में भी हैं। गोष्ठी के दौरान दोआबा पर्यावरण समिति के चेयरमैन डॉक्टर चंद्रवीर सिंह, जैविक खेती के विशेषज्ञ जगपाल सिंह ( पूर्व उपनिदेशक कृषि), डाक्टर सुनील पंवार, डाक्टर हरेंद्र पंवार तथा प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ किसान शूरवीर सिंह ने विचार व्यक्त किए। डाक्टर चंद्रवीर सिंह ने कहा कि कृष्णा नदी के प्रदूषण की वजह से आसपास के पांच किलोमीटर तक पीने का पानी प्रदूषित हो गया है। सरकारी स्तर पर हुई जांच में भी यही तथ्य सामने आ चुका है। जगपाल सिंह ने जैविक खेती से होने वाले फायदों के बारे में बताया। डॉक्टर सुनील पंवार ने हृदय रोग के लक्षण, बचाव के उपाय तथा स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया। किसान शूरवीर सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर हरेंद्र पंवार ने रोजमर्रा की जिंदगी में प्रयोग होने वाले आयुर्वेदिक नुस्खे बताए।
शामली से विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि कृष्णा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सरकार की तरफ से भी प्रयास चल रहे हैं। पौधरोपण से प्रदूषण को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसमें ग्रामीणों को भी सहयोग करना चाहिए। इस दौरान बाबा श्याम सिंह, कृष्णपाल, नितिन मलिक, विकास, अनिरुद्ध, रवि, मोनू, राजकुमार, सुरेंद्र, मुकेश, राजेंद्र, दिनेश, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें