फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में मनाया विश्व भाईचारा दिवस, प्रेम और सौहार्द का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में बुधवार को विश्व भाईचारा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न धर्मों के लोगों की ड्रेस पहनकर आपसी सद्भावना का संदेश दिया। स्कूल प्रबंधक अरविंद संगल व प्रधानाचार्य मीनू संगल ने कहा कि भारत में विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं। सब धर्मों के रीति रिवाज और त्योहार अलग अलग होते हैं। हम सभी को आपस में एक दूसरे के रीति रिवाजों व त्योहारों का सम्मान करना चाहिए। आपस में मित्रता व प्रेम के साथ रहने का संदेश दिया। इस दौरान आरपीएस मलिक, विनोद, सचिन, सुुरक्षा, निशा शर्मा, कविता संगल, उषा आर्य, कनिका, आरती, प्रिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें