फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामडा प्रधान पद की पुर्नमतगणना 16 सितंबर को कैराना तहसील में होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामड़ा प्रधान पद की पुनर्मतगणना 16 को कैराना में होगी
विज्ञापन

शामली। कैराना तहसील के रामड़ा गांव के प्रधान पद की पुनर्मतगणना 16 सितंबर को सुबह दस बजे कैराना तहसील हाल में शुरू की जाएगी। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने मतगणना कार्य निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने के मकसद से अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना, सुपरवाइजर एवं मतगणना सहायक के रूप में नियुक्त किए गए।
मंगलवार को पंचायत एवं निकाय के एडीओ हरि सिंह ने बताया कि रामड़ा गांव के प्रधान पद की 16 सितंबर को होने वाली पुनर्मतगणना के लिए मतगणना पर्यवेक्षक के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी, मतगणना सहायक प्रथम ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार, मतगणना सहायक द्वितीय के रूप में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता मोहर सिंह, मतगणना सहायक तृतीय डीपीआरओ कार्यालय के सफाई कर्मी, सोमपाल सिंह की तैनाती की गई गई है। उन्होंने बताया कि रिजर्व में मतगणना सहायक में मंडी समिति सचिव विश्वेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह ग्रामीण अभियंत्रण को रखा गया है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने पंचायत एवं निकाय के एडीओ हरी सिंह को रामड़ा गांव के प्रधानी के चुनाव का सभी रिकार्ड एसडीएम कैराना विजयकुमार तिवारी को दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि रामड़ा गांव की प्रधान के विरुद्ध एसडीएम कोर्ट में वाद चल रहा था। दो साल तक मुकदमा चलने के बाद एसडीएम कैराना विजय प्रकाश तिवारी ने1 6 सितंबर को पुनर्मतगणना कराए जाने के निर्देश दिए हैं। सन् 2015 में रामड़ा गांव प्रधानी पद पर समसुदीन की पुत्रवधु अफसाना 30 मतों से विजयी घोषित की गई थीं। मतगणना में दूसरे स्थान पर रमेश शर्मा की पत्नी पुष्पा रानी रही थीं। रामड़ा गांव की पुष्पा रानी ने एसडीएम कोर्ट में एक वाद दायर करके मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए पुनर्मतगणना की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें