शामली। सिप अबेकस में रोटरी और इनरव्हील क्लब विबग्योर के बैनरतले स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विकास चौधरी ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को हमेशा स्वच्छता का ध्यान रखने की शपथ दिलाई। शिप्रा रसवंत ने बच्चों को हमेशा शिक्षकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डायरेक्टर डॉक्टर मृदुला जैन, राजकुमार गर्ग, गुरुमुख सिंह, नवनीत जैन, विपुल मित्तल, सपना पुरी, गरिमा, निधि गर्ग आदि मौजूद रहे।