गढ़ीपुख्ता। दो दिनों से हो रही बरसात के कारण गढ़ी अब्दुल्ला खां में तालाब ओवरफ्लो हो गया। इस कारण गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया।
गढ़ीपुख्ता के क्षेत्र गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में तालाब ओवरफ्लो हो गए। तालाबों के आसपास स्थित दर्जनों मकानों में पानी भर गया। कई मकानों में दरारें आ गई हैं। कुछ मकान गिरने की कगार पर है। गांव में जलभराव से लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। इस कारण लोगों में रोष व्याप्त है। उधर, गांव जाफरपुर में भी बरसात के कारण तालाब ओवरफ्लो हो गया और गंदा पानी से गलियों में जलभराव के बाद आसपास के खेतों में पानी घुस गया। ग्राम प्रधान सरिता पत्नी रामकुमार के अलावा गांव के रामकिशन, संजय, विनोद, कल्लू, जगदीश, फुरकान, प्रवीन, विक्रम और भोपाल आदि ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि तालाब की जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिस कारण यह समस्या पैदा हो रही है।