फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजों ने मेरठ में जीते पदक, डीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
निशानेबाजों ने अचूक निशाना साधा
विज्ञापन

शामली। मेरठ में आयोजित 40 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पिस्टल वर्ग में शामली के निशानेबाजों ने अचूक निशाना साधा। निशानेबाजों ने छह पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विजेताओं को डीएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

मेरठ में 24 से 31 अगस्त तक आयोजित हुई शूटिंग प्रतियोगिता में क्लब के निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि पिस्टल वर्ग में अमन चौधरी ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, जूनियर वर्ग में रजत पदक व एयर पिस्टल सीनियर वर्ग में सिल्वर पदक जीता। अक्षय कुमार व आयुष निर्वाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने सभी विजेताओं का क्लब पहुंचने पर सम्मानित किया। अध्यक्ष ने बताया कि सभी विजेता निशानेबाज अब अगले माह में होने वाली प्री नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान हरविजय राणा, विकल्प देशवाल, आकाश मलिक, यतेंद्र पंवार, गुलजार, निखिल पंवार, आयुष मलिक, हिमांशु खैवाल, शिवम, गौरव चौहान, निहाल, कुनाल मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें