फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू के चौसाना में अनिश्चित कालीन धरने में पहुंचे नरेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना (शामली)।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि विद्युत निगम किसानों का उत्पीड़न बंद करे। किसानों के मुफ्त कनेक्शन दिए जाएं तथा आबादी के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन विद्युत लाइनों को तत्काल हटाया जाए।
चौसाना स्थित बिजलीघर पर भारतीय किसान यूनियन की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। शुक्रवार को धरने में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने विद्युत निगम पर चौसाना के ग्रामीणों के शोषण का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई बिजली की दरों को वापस लिया जाए। किसानों ने विद्युत विभाग द्वारा किए गए फर्जी मुकदमों को भी वापस कराये जाने की मांग की है। धरने का संचालन मास्टर मोहर सिंह व अध्यक्षता नूसा भडी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान पिछले पांच दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर है। इस दौरान चंद्रपाल फौजी, ओमपाल मलिक, मास्टर जाहिद, सहेेंद्र सिंह, पप्पू मलिक, राजपाल, सुभाष, निसार, बाबू, अब्बास, जरीफ, रणवीर, ओमपाल, भोपाल, सुशील आदि किसान मौजूद रहे। इसी बीच चौसाना के इकराम को ऊन ब्लाक युवा मोर्चे का ब्लाक अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें