फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों का तीसरे दिन जारी रहा धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों का तीसरे दिन भी शनिवार को बीएसए कार्यालय बनत में धरना जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने आए दिन शिक्षामित्रों की हो रही मौत के बाद भी भाजपा सरकार के चुप्पी साधने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शनिवार को बीएसए कार्यालय पर शिक्षामित्रों का अंतिम दिन धरना जारी रहा। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज शर्मा ने कहा कि अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं होने से शिक्षामित्र आत्म हत्याएं कर रहे हैं। इसके बाद भी केंद्र और प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों की मौत पर चुप्पी साधे बैठी है। उन्होंने कहा यदि सरकार समय रहते अभी भी शिक्षामित्रों के पक्ष में कोई ठोस निर्णय नहीं लेती तो यह सत्याग्रह आंदोलन जल्द ही जनांदोलन में बदलकर उग्र रूप धारण कर लेगा। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द अध्यादेश लाकर शिक्षामित्रों को फिर से सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त करने की मांग की है। अध्यक्षता सुनील तोमर और संचालन अनिरुद्ध दीक्षित ने किया। इस दौरान अध्यक्ष चैनपाल सिंह, प्रमोद शर्मा, तनसीफ अहमद, नीरज शर्मा, सतीश, अवधेश कुमार, अमित, सुरेश, बॉबी, सोनिया, मीनाक्षी, उमा देवी, दर्शन, पद्मा, गुड्डी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें