फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के लिये सीएमओ ऑफिस पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई के लिए सीएमओ ऑफिस पर हंगामा
विज्ञापन

शामली। किसान और आर्यन हॉस्पिटल को महज सील करने तक सिमटी कार्रवाई के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन के लोगों ने सीएमओ कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी प्रभारी सीएमओ से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में संगठन के लोग शिकायत करने की बात कहते हुए चले गए।
15 दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरनगर रोड स्थित आर्यन हॉस्पिटल को सील कर दिया था। उसके बाद लोगों ने धीमानपुरा रेलवे क्रासिंग के पास स्थित किसान हॉस्पिटल के खिलाफ शिकायत कर कहा था कि बगैर रजिस्ट्रेशन के अस्पताल चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर किसान हास्पिटल को भी सील कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन के सदस्य विवेक संगल, जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता, जिला महामंत्री तरुण नारंग, संजीव मलिक, विक्की मलिक और अनुज आदि सीएमओ ऑफिस पर पहुंचे। उन्होंने प्रभारी सीएमओ डाक्टर सफल कुमार से बात की तथा कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

करीब पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने सीएमओ तथा संगठन के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद तीखी नोंकझोंक हुई। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा काटा। बाद में उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कहते हुए चले गये। डॉक्टर योगेश चौधरी के खिलाफ दी गई तहरीर सीएमओ कार्यालय में हंगामा होने के बाद सीएमओ ने प्रभारी झोलाछाप के नोडल डॉक्टर सुशील कुमार को किसान हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये। इसके बाद बृहस्पतिवार देर शाम डॉक्टर सुशील कुमार ने शामली कोतवाली में पहुंचकर किसान हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर योगेश चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन


आखिर कब होगी आर्यन हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई
किसान हॉस्पिटल से पूर्व में आर्यन हास्पिटल को सील किया गया था। वहां मरीज भी मिले थे, जिनका आप्रेशन किया गया था। मौके पर कोई डॉक्टर नहीं मिला था और अनियमितता भी पाई गई थीं। इस मामले में प्रभारी सीएमओ डॉक्टर सफल कुमार ने डीएम के आदेश पर कार्रवाई की थी, लेकिन आज तक आर्यन हॉस्पिटल के संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें