फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मार्गो पर दौड़ी रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर डिपो ने नए मार्गों पर 30 से ज्यादा रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया है। अब नए मार्गों पर रोडवेज बस सेवाओं का टोटा नहीं रहेगा।
सहारनपुर जिला मुख्यालय से लेकर नकुड़ गंगोह तक रोडवेज बसों का संचालन हो रहा था। गंगोह से चौसाना- बिड़ौली, शामली तक इक्का दुक्का बसों को छोड़कर प्राइवेट बसों का संचालन हो रहा था। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सहारनपुर डिपो और छुटमलपुर डिपो ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सहारनपुर से नकुड़- गंगोह, चौसाना- बिड़ौली से शामली होकर दिल्ली कश्मीरी गेट तक बीस रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया हैं। एआरएम यजुर्वेंद्र ने बताया कि सहारनपुर से नकुड़ गंगोह ननौता से देवबंद होकर हरिद्वार के लिए दस रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया गया है। मुजफ्फरनगर डिपो ने भी मुजफ्फरनगर- देवबंद, हरिद्वार व रामपुर मनिहारन, बड़गांव, देवबंद के लिए चार रोडवेज बसों के संचालन शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृत मार्ग सहारनपुर परिक्षेत्र के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर जिलों में 19 मार्ग, उत्तराखंड में चार, गाजियाबाद जिले में चार व मेरठ परिक्षेत्र में 12 मार्ग शामिल हैं। एक अगस्त के बाद 38 राष्ट्रीयकृत मार्गों पर 60 रोडवेज बसों का सभी मार्गों पर संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें