फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर से गैस रिसाव होने से मच गई अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलेंडर से गैस रिसाव होने से मच गई अफरातफरी
विज्ञापन

कैराना।
शामली रोड पर टी स्टाल पर सिलेंडर बदलते समय उसका पिन निकल गया। इससे सिलेंडर से तेजी के साथ गैस रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। दुकानदार ने सिलेंडर को नाले में डाल दिया। सिलेंडर की सारी गैस निकलने के बाद हालात सामान्य हुए।
विज्ञापन

शामली रोड स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज के पास शंकर टी स्टाल है। शाम सात बजे दीपक ने चाय बनाने के लिए गैस का सिलेंडर बदला। सिलेंडर बदलते समय अचानक सिलेंडर का बीच का पिन निकल कर टूट गया तथा नए सिलेंडर की गैस तेजी के साथ निकलने लगी। सिलेंडर से तेजी से गैस निकलने पर मौके पर अफरातफरी फैल गई। इस पर दुकानदार दीपक ने सिलेंडर को उठा कर नाले में डाल दिया। सिलेंडर में गैस खत्म होने पर आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि सिलेंडर ने आग नहीं पकड़ी वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें