फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रंबंध समिति कार्यकारिणी चुनाव 2012 की सूची के आधार पर हो

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

गांव कुरमाली स्थित वैदिक इंटर कालेज की प्रबंध समिति का चुनाव 2012 की वोटर लिस्ट के अनुसार कराने की मांग की गई है। इस मामले में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया।
शनिवार को वैदिक इंटर कालेज कुरमाली के सदस्य नरेंद्र कुमार समेत ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात की। प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वैदिक इंटर कालेज कुुरमाली की प्रबंध समिति का कार्यकाल 27 जुलाई को समाप्त हो रहा है। प्रबंध समिति के कार्यकारिणी के चुनाव वर्ष 2006 और 2009 की मतदाता सूची के अनुसार कराए जाते रहे हैं, जबकि उस सूची में खामियां हैं। मांग है कि 2012 की मतदाता सूची के अनुसार प्रबंध समिति का चुनाव कराया जाए। इस दौरान नरेंद्र कुमार, रणधीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, प्रदीप मलिक, पप्पू मलिक, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कालेज प्रबंधक रणधीर सिंह का कहना है कि प्रबंध समिति 2012 की मतदाता सूची अवैध है। जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने बताया कि वैदिक इंटर कालेज के कुछ सदस्य शनिवार को उनसे मिले थे। 2012 की सूची में शामिल सदस्यों का शुल्क जमा नहीं हो रहा है। समिति के लोगों को तीन दिन का समय दिया है। यदि उन्होने सदस्यता शुल्क जमा कर प्रस्ताव की पुष्टि कर दी तो 2012 की सूची के आधार पर प्रबंध समिति का चुनाव करा दिया जाएगा। अन्यथा वर्ष 2006- 2009 के आधार पर ही चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें