झिंझाना।
कार की टक्कर से लगने से दो बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अरमान और सोमी निवासी मोहल्ला आलकला कैराना तथा झिंझाना निवासी समर और आरिफ ऊन रोड स्थित स्वीमिंग पूल में नहाने के बाद बाइकों से लौट रहे थे। इसी दौरान ऊन की तरफ से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया है। वहां से चिकित्सकों ने युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।