फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ भंडारों में हलवा, पेठा और पुरी का स्वाद चख रहे भोले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर भोलों की सेवा के लिए जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर खुलने लगे हैं। जिनमें रात दिन भंडारा और चिकित्सा शिविर के साथ म्यूजिक सिस्टम की भी सुविधा है। शिवभक्तों को प्रसाद के रूप में स्वादिष्ट भोजन परोसे जा रहे हैं। स्वाद के साथ ही भोलों की सेहत का भी ख्याल रखा जा रहा है।
शहर के हनुमान धाम पर हनुमान धाम सेवा समिति की ओर से पांच दिनों से कांवड़ियों की सेवा में रात दिन भंडारा चल रहा है। यह भंडारा कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन तक चलता है। इसमें शुक्रवार को कांवड़ियों कढ़ी चावल, आलू की सब्जी, रोटी और शाम के समय पूड़ी, सीताफल, दाल चावल का भोजन बनाया गया। इस दौरान सेवा में राजकुमार मित्तल, जोगेंद्रपाल, सावन बंसल, धर्मेंद्र कांबोज, सावन बंसल, पंकज गोयल, कुलदीप प्रजापति, कमल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सहारनपुर तिराहा रोड स्थित रजवाड़ा फार्म हाउस में श्री सर्व मंगला शिवशक्ति सेवा समिति की ओर से कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। हवन पूजन पंडित सहदेव जोशी ने किया। यजमान के रूप में नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल और उनकी मीनू संगल रहे। इसमें दोपहर के समय में सीताफल की सब्जी, पूड़ी, आलू की सब्जी, रोटी, हलवा और फलों की चाट कांवड़ियों के लिए परोसा गया। वहीं, शाम को घेवर, दूध के प्रसाद का आनंद उठाया। डॉक्टर राजेंद्र सिंघल ने कांवड़ियों का उपचार किया। इस दौरान राजेंद्र संगल, सचिव डॉक्टर सुशील मित्तल, रामअवतार, राधेश्याम, शिवकुमार, विजय संगल, रामनाथ, सुंदर, गजेंद्र, डॉक्टर विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें