मोबाइल सर्विस सेंटर में लगी आग
शामली।
शहर की वर्मा मार्केट स्थित मोबाइल फोन के सर्विस सेंटर में मंगलवार रात करीब आठ बजे आग लग गई। एक दर्जन से ज्यादा मोबाइल व कंप्यूटर और स्पेयर पार्ट्स जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मंगलवार शाम आठ बजे शहर की वर्मा मार्केट स्थित माइक्रोमैक्स सर्विस सेंटर में शॉट शर्किट होने से आग लग गई, जिससे सेंटर पर ग्राहकों के रखे हुए एक दर्जन से ज्यादा मोबाइल व कंप्यूटर सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। सेंटर संचालक सन्नी ने बाहर निकलकर शोर मचाया। आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाया। संचालक ने बताया कि आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।