शामली। जिले में लक्ष्य से अधिक कोरोनारोधी टीकाकरण हुुआ है। छह बूथो पर 5550 के लक्ष्य के मुुकाबले 6096 लोगों को टीके लगे हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शुक्रवार को 18 से 44 साल के लोगों को 34 बूथों पर टीके लगाए गए। 4950 के लक्ष्य के मुकाबले 5310 लोगों को टीके लगे। 107.27 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 527 वॉयल खर्च हुईं। इसके अलावा 45 प्लस के लोगों को छह बूथों पर टीकाकरण हुआ। 600 के लक्ष्य के मुकाबले 786 लोगों को टीके लगे। 131 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 78 वॉयल खर्च हुईं। इस तरह से जिले में 6096 लोगों को टीके लगे हैं।
-----
महिला को डेंगू की सूचना पर मचा हड़कंप
शामली। जनपद के गांव हिरनवाड़ा में महिला को डेंगू होनेे की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिला मलेरिया विभाग की टीम गांव में पहुंची और जानकारी ली। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी मिली कि जिस महिला को डेंगू हुआ है, वह और उसका परिवार गांव के स्थायी निवासी है, लेकिन कई साल से वे मेरठ में रह रहे हैं। मेरठ में ही महिला को बुखार आया और वहीं पर जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। एहतियात के तौर पर डेंगू पीड़ित मरीज के घर के आसपास क्षेत्र में एंटी लार्वा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया और वेक्टर जनित रोगों से बचाव हेतु ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिक्षा देकर जागरूक किया गया।