फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 150 गज के मकान में 600 वोटर दर्ज, एसआईआर के बाद भी खामियां आ रही सामने

विज्ञापन
वोटर लिस्ट में दर्शाएं गए 00 मकान नम्बर।
विज्ञापन
शामली/कांधला। एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) के बाद मतदाता सूची में सामने आ रही गंभीर खामियों की कड़ी में एक और चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है। कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल स्थित मात्र 150 गज के एक मकान में 600 से अधिक मतदाताओं का निवास दर्शा दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि इस मकान में महिलाओं और बच्चों समेत विभिन्न परिवारों और यहां तक कि पड़ोसियों व दूसरे समुदाय के लोगों के नाम भी दर्ज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन




यह मकान ई-रिक्शा चालक नौशाद का है, जो मकान संख्या 8/8/75 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। एसआईआर के बाद सामने आया कि इस पते पर करीब 600 वोटरों का पंजीकरण कर दिया गया है, जबकि वास्तव में यहां केवल 19 पारिवारिक सदस्य निवास करते हैं। कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी सन्नी व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा की गई जांच में यह गंभीर गड़बड़ी सामने आई। जांच के दौरान मतदाता सूची में दर्ज मकान संख्या और वास्तविक स्थिति में भारी अंतर पाया गया।



संवाददाता की पड़ताल में सामने आया कि नौशाद का यह मकान चार कमरों का है, जिसमें उनके पिता इसराइल, भाई शहजाद, मुरसलीन, पत्नियां रेशमा, नाजमा, मुशर्रत समेत कुल 19 लोग रहते हैं। इसके बावजूद मतदाता सूची में नियाजुद्दीन, साफिया, हबीब, साजिदा सहित कई अन्य नाम दर्ज हैं, वहीं धनश्याम, राधेश्याम जैसे दूसरे समुदाय के लोगों को भी इसी मकान में निवासरत दिखाया गया है।
विज्ञापन




- पीड़ित बोले - नहीं पता कैसे जुड़ गए इतने नाम



नौशाद ने बताया कि उन्हें इस गड़बड़ी की जानकारी हाल ही में हुई है। हमें नहीं पता कि हमारे मकान में इतने वोटर कैसे दर्ज हो गए। इससे हमें परेशानी हो रही है। जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करेंगे।



- पड़ोसियों को भी इसी मकान में दर्शाया

मोहल्ला खेल निवासी याकूब की पत्नी शहनाज ने बताया कि उनका मकान नंबर भी 8/8/75 दर्शा दिया गया है। वहीं दिलशाद की पत्नी इसराना ने कहा कि गलत मकान नंबर के कारण उन्हें लगातार बीएलओ और अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

- मकान नंबर की जगह मोबाइल नंबर दर्ज

कांधला क्षेत्र के गंगेरु गांव में कई मतदाताओं के मकान नंबर की जगह मोबाइल नंबर दर्ज पाए गए हैं। गांव निवासी हारिस ने बताया कि उनका मकान नंबर 473 है, लेकिन एसआईआर के बाद सूची में मकान नंबर के स्थान पर मोबाइल नंबर दर्ज हो गया। अब वह इसे सही कराने के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। इसी तरह इमरान और मनीष के पते में भी मकान नंबर की जगह मोबाइल नंबर दर्ज हैं।

- मकान संख्या 0 और 00 में दर्ज सैकड़ों वोटर

मतदाता सूची में इससे भी अधिक चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। कांधला देहात की नई बस्ती में मकान संख्या 00 पर 145 वोटर एक साथ रहना दर्शाए गए हैं। रामनगर मजरा में मकान संख्या 0 पर 70 वोटर दर्ज हैं। शामली शहर में भी लगभग 120 वोटरों को 00 नंबर मकान में निवासरत दिखाया गया है। इन मामलों में एक ही मकान में अलग-अलग परिवारों के साथ-साथ हिंदू और मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं को भी एक साथ रहना दर्शाया गया है। कांधला में मकान संख्या 00 में फैमिदा, नूरजहां के साथ-साथ राधेश्याम जैसे दूसरे समुदाय के मतदाता भी दर्ज पाए गए हैं।



इन्होंने कहा



इस संबंध में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि मतदाता सूची में सामने आ रही सभी खामियों को गंभीरता से लिया गया है। वोटर लिस्ट को दुरुस्त कराने के लिए बीएलओ और विशेष टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रयास किया जा रहा है कि सभी त्रुटियों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए।




- एक ही मकान में 89 मतदाताओं को दर्शाने का हो चुका है खुलासा

शामली। एक ही मकान में 600 मतदाताओं को दर्शाने का मामला सामने आने से पहले शहर के दयानंद नगर में भी इसी तरह की गंभीर खामी उजागर हो चुकी है। दयानंद नगर में पूर्व सभासद राजीव मलिक के मकान संख्या 232 में मतदाता सूची में 89 मतदाता दर्ज पाए गए थे, जबकि वास्तव में इस मकान में मात्र 14 लोग निवास करते हैं।
इस मामले को अमर उजाला ने 16 जनवरी के अंक में पेज चार पर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा वहां भी मतदाता सूची को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

वर्जन

पुराने समय से मोहल्ला खैल के मकान नंबर 8/8/75 पर ही सभी 600 मतदाताओं के नाम दर्ज होते चले आ रहे हैं। उसी आधार पर मतदाता सूची को आगे बढ़ाया गया था। फिलहाल अन्य लोगों के सही मकान नंबरों की सूची उपलब्ध नहीं हो सकी है। सामने आई खामियों को दूर कराया जा रहा है और मतदाता सूची को दुरुस्त किया जा रहा है।
— रवि कुमार, बीएलओ, मोहल्ला खैल कांधला

वोटर लिस्ट में दर्शाएं गए 00 मकान नम्बर।

वोटर लिस्ट में दर्शाएं गए 00 मकान नम्बर।

वोटर लिस्ट में दर्शाएं गए 00 मकान नम्बर।

वोटर लिस्ट में दर्शाएं गए 00 मकान नम्बर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें