शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम व एसपी व सीडीओ
- फोटो : SHAMLI
संपूर्ण समाधान दिवस में 59 शिकायतें हुईं दर्ज
कैराना। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन, पेंशन, अवैध कब्जों आदि से जुड़ी कुल 59 शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण के लिए संबधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए तहसील परिसर में गोल घेरे बनाए गए। इससे पहले 17 मार्च 2020 को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। बाद में कोरोना संक्रमण के चलते रोक लग गई थी। इस अवसर पर एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, तहसीलदार प्रवीण कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।