फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र शिविर में 550 मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर की कमला कॉलोनी स्थित लायंस भवन में रविवार को निशुल्क नेत्र ऑपरेशन जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 550 मरीजों की आंखों की जांच की गई। 180 मरीजों का चयन करके आपरेशन के लिए लायंस आई हास्पिटल गाजियाबाद भेजा गया।
विज्ञापन

शिविर में मरीजों की जांच लायन डॉ. अशोक सिंघल, डॉ. अंशुल भारद्वाज द्वारा की गई। इसके अलावा लायंस क्लब शामली की ओर से छठा मधुमेह जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सभी मरीजों के शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच डॉ. सुशील संगल, डॉ. जगमोहन सिंघल द्वारा की गई। शुगर किट डॉ. खुर्शीद अनवर द्वारा वितरित की गई। 150 मरीजों की शुगर, 450 व्यक्तियों की ब्लड प्रेशर की जांच की गई। चार्टर सचिव घनश्याम दास, मुकेश गर्ग, नंद कुमार कंसल, लायन, डॉ. मोहन लाल गुप्ता, डॉ. कृष्ण गोपाल, खुशी राम, रामफल गर्ग, मोहित, रणधीर सिंह, कमल जैन आदि का विशेष सहयोग रहा। कैंप चेयरमैन नवीन जैन ने बताया कि अगला कैंप 10 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें लायन अध्यक्ष नवीन कुमार द्वारा प्रायोजकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मान व आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें