फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पावटी कलां के जंगल से पकड़ी 550 लीटर शराब, नष्ट कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
-आबकारी विभाग ने मस्तगढ़ व सिलावर गांव में की छापामारी
विज्ञापन


फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आबकारी विभाग ने कच्ची शराब बनाने की सूचना पर कई स्थानों पर छापामारी की। इस दौरान पावटी कलां गांव के जंगल से पकड़ी गई 50 लीटर कच्ची शराब व 500 लीटर लहन को नष्ट कर दिया गया। साथ ही अज्ञात में शराब माफियाओं के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक शामली अशोक कुमार, आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने सूचना मिलने पर पावटी कलां गांव के जंगल में छापा मारा तो शराब तस्कर फरार हो गया। टीम को वहां से 50 लीटर कच्ची शराब व 500 लीटर लहन मिला, जिसको मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा टीम ने झिंझाना थाना क्षेत्र के मस्तगढ़ व आदर्श मंडी थाना के सिलावर गांव के जंगल में छापा मारा, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद टीम वापस लौट आई। टीम ने बिडौली चेक पोस्ट, हरियाणा से आने वाले वाहनों की चेकिंग ताकि कोई शराब की तस्करी न कर सके। उन्होंने अवैध शराब बनाने में लिप्त लोगों को चेतावनी दी कि यदि कोई शराब बनाता मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसलिए वह शराब तस्करी व कच्ची शराब बनाने के कार्य से दूर रहे। टीम ने कैराना थाना में अज्ञात में दो शराब तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कहा कि जो भी शराब तस्करी व कच्ची शराब बनाने में शामिल होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद में शराब तस्करी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें