फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोका कोला गीत पर साढ़े 55 करोड़ व्यूवरशिप हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला आदर्श विहार निवासी रूचिका जांगिड़ के यू ट्यूब पर रिलीज हुए कोका कोला गीत को साढ़े 55 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा। 23 वर्षीय रुचिका के इसके अलावा भी कई गानों से उन्हें पहचान मिली है।
विज्ञापन

शहर के आदर्श विहार निवासी देवेंद्र जांगिड की होनहार बेटी रुचिका जांगिड़ को बचपन से ही संगीत का शौक था। रुचिका के गुरु जीटीवी पर सारेगामापा फेन पंकज नामदेव ने बताया कि 11 साल की उम्र में रुचिता ने संगीत की कला सीखना शुरू किया था। पहले भगवती जागरण में भजन गाकर नाम कमाया। इसके बाद उन्होंने अपना रुख हरियाणवी गीतों की तरफ किया और इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
पंकज नामदेव ने बताया कि रूचिका जांगिड ने अब तक 1500 से ज्यादा गाने गाए हैं। बदली-बदली लाग्गे गाने को 77 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पसंद किया। इसके बाद टोक सांग, लत लग जागी, दरोगा जी, डीजे बजवा दूंगी, फोरजी का जमाना गीत ने भी उन्हें पहचान दिलाई।
विज्ञापन

अजय हुड्डा और रूचिका जांगिड का हाल में घूंघट बेन भी काफी पसंद किया गया। कोका कोला गीत यू ट्यूब पर इंडिया के टॉप-10 देखे जाने वाले गानों में शुमार हुआ। इस गाने के 55 करोड़ से ज्यादा व्यूवर हैं। पंकज नामदेव ने बताया कि होनहार रूचिका ने बहुत लगन से संगीत साधना की और संगीत के क्षेत्र में शामली शहर का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें