कांधला। ग्राम गंगेरू में शुक्रवार को अखंड भारत गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज सेवी संजीव कुमार फौजी को पश्चिम उत्तर प्रदेश का मुख्य प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं उत्तर प्रदेश उत्तराखंड प्रभारी डॉक्टर आनंद कुमार ने कहा कि इतिहास और संस्कृति को भूल जाने वाले समाज कभी अग्रणी नहीं हो सकते। गुर्जर संस्कृति राष्ट्र प्रेम और मान्यता से धन्य रही है। आज शिक्षा के अभाव और राजनीतिक पिछड़ेपन से समाज को आघात पहुंचा है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश छोकर ने कहा कि सामाजिक समरसता के साथ समाज को बल देने के लिए जरूरी है कि गुर्जर संस्कारों का इतिहास, भाषा और अपनी धरोहर पूर्वजों से प्रेरणा लेकर संगठित हो। कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक जमशेद जंग, प्रदेश महामंत्री विक्रम चौहान, प्रदेश सचिव शेखर सिंह पंवार, नवनियुक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव फौजी, समाजसेवी प्रदेश संरक्षक पालसिंह चौहान, नकली सिंह, देवी सिंह, राजपाल सिंह आदि ने विचार रखते हुए समाज को संगठित करने पर बल दिया। अध्यक्षता चौधरी करण सिंह ने की और संचालन राकेश होकर ने किया। इस दौरान चौधरी छतर सिंह, सेठ पाल सिंह, विनोद कुमार, ठेकेदार शिवनंदन, डॉक्टर सोम, धर्मवीर सिंह, आनंद चौहान, सत्यपाल सिंह, रामवीर, जनेश्वर, सुभाष आदि मौजूद रहे।