फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति की पहचान है गुरुकुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव कनियान में गार्गी वैदिक कन्या गुरुकुल के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का मंत्रोच्चारण और हवन पूजन के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपरा के साथ किया गया। मुख्य अतिथि गांव हुरमंजपुर निवासी अलख संस्था के प्रबंधक डॉ. विक्रांत ने कहा कि गुरुकुल भारतीय संस्कृति की एक पहचान है। हमें बेटियों को आगे लाने के लिए हमेशा नए कदम उठाने चाहिए। उनकी संस्था शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर प्रदान करती है। इसके लिए वे गुरूकुल के छात्राओं को भी अपना पूरा सहयोग और आगे करियर के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सीओ देवबंद सुरेश कुमार ने कहा कि छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के साथ साथ सभी क्षेत्र में प्रतिभागिता करनी चाहिए, जिससे की वे अपने देश का नाम रोशन कर पाए। कार्यक्रम में विकास, देवेंद्र, राहुल, सुरेश, दिनेश, ओमसिंह, राहुल, धर्मेंद्र, सोनू, जितेंद्र, भीम सिंह, रामलखन, ओमवीर, राजेंद्र, सत्यवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें