कैडेटों को योगाभ्यास कराया
शामली। 85 बटालियन यूपी एनसीसी कैडेटों के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर मेें दूसरे दिन सुबह कैडेटों को योगाभ्यास कराया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल आरके अनुज ने कहा कि शारीरिक व्यायाम और योगाभ्यास से युवा का शरीर मजबूत होता है। शरीर को एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। दूसरे सत्र में ट्रेनिग आफिसर कर्नल संजय अहलुवालिया के नेतृत्व मे कैडेटों दस प्लाटून में बांटकर 22 राइफल्स से वजन कारगर रेंज आदि के संबंध में समझाया।
कैडेटों को राइफल को खोलने व जोड़ने का भी अभ्यास कराया गया। बुधवार को शहर के माजरा रोड स्थित ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज में 85 बटालियन यूपी एनसीसी कैडेटों के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर मेें दूसरे दिन कैप्टन एनएस मान, अनस खान, केपी सिंह, रजनीश कोरी, प्रथम आफिसर केपी मलिक ने एनसीसी कैडेटों को इंगलिश, स्पीकिंग को कैसे सुधार किया जाए। कैडेटों को अपने कम्यूनिकेशन स्किल्स को कैसे बढ़ाए जाने पर चर्चा की। वॉलीबाल, कबड्डी, खोखो आदि खेलो का अभ्यास कराया। इस मौके पर सूबेदार मेजर सुदेश कुमार, सूबेदार सुनील कुमार, देवेंद्र सिंह, पुखराज हवलदार धनबहादुर, संदीप राणा , जसबीर, विजय कुमार, सूर्य बहादुर, तारा बहादुर, अजय, वजीर, रणवीर सिंह, संजीव कुमार, पवन कुमार, किरणपाल, योगेंद्र कुमार, मनजीत आदि मौजूूद रहे।