फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब हैंडपंपों की होगी मरम्मत
विज्ञापन

कैराना। ऑपरेशन तृप्ति के तहत एसडीएम ने तहसील में बैठक आयोजित कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा ने ऑपरेशन तृप्ति के तहत कैराना-कांधला के खंड विकास अधिकारियों, जल निगम के अधिकारियाें, निकायों के अधिशासी अधिकारियों व दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि आगामी दिनों में गर्मी बढ़ती जाएगी, तो ऐसे में लोगों के सामने अक्सर प्यास बुझाने के लिए खराब सरकारी हैंडपंप की समस्या रहती है। क्षेत्र में देहात हो या शहर, बहुत हैंडपंप खराब हैं। स्कूलों में भी हैंडपंपों की स्थिति देखनी होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव भी नजदीक आ रहे हैं, ऐसे में किसी को भी पानी के लिए भटकना न पड़ें। उन्होंने हैंडपंपों की जांच कराकर उनकी जल्द मरम्मत कराने और जरूरत पड़ने पर रिबोर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें