फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो की टक्कर से वृद्घ गंभीर, मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में वृद्ध घायल
विज्ञापन

शामली। झाल बस स्टैंड पर ई-रिक्शा से उतरते ही एक टैंपों ने वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध घायल हो गया। फिलहाल घायल का मेरठ में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव झाल निवासी 65 वर्षीय पालेराम सोमवार को किसी काम से शामली आया था। दोपहर के समय अपने गांव लौटते वक्त जैसे ही पालेराम झाल बस स्टैंड पर ई-रिक्शा से नीचे उतरा तो तेज गति से आ रहे टैंपों ने अनियंत्रित होकर पालेराम को टक्कर मार दी। इससे पालेराम घायल हो गया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोगों ने टैंपू को पकड़कर वृद्ध को पुलिस की मदद से शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर बुजुर्ग को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें