फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरचार्ज समाधान योजना में बिजली विभाग को 23 करोड़,ृ4उ राजस्व का रिकार्ड टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजीकरण कराने के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ के बिजली बिलों में शत प्रतिशत सरचार्ज छूट के लिए अंतिम दिन करमूखेड़ी बिजलीघरों के सभी खंडों के कार्यालय में पंजीकरण कराने के लिए शहरी ग्रामीण उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस माह के आखिरी दिन तक 23 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से बिजली बिलों में 100 प्रतिशत सरचार्ज की छूट व ग्रामीणों-शहरी घरेलू दो किलोवाट व वाणिज्य निजी नलकूप दो किलोवाट तक सरचार्ज समाधान योजना एक जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक पंजीकरण कराने के लिए निर्धारित की गई थी। बृहस्पतिवार को पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि को देखते हुए बिजली विभाग के सभी खंडों के देर रात्रि दस बजे तक कैश काउंटर खुले रहने के अफसरों ने निर्देश दिए गए थे। बृहस्पतिवार को अंतिम दिन पंजीकरण कराने के लिए करमूखेड़ी बिजलीघर के चारों खंडों में शहरी ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि पावर कारपोरेशन विभाग की ओर जिले का पंजीकरण का लक्ष्य 47 हजार 509 व राजस्व वसूली का 58 लाख 26 हजार निर्धारित किया गया था। उन्होंने बताया कि 47 हजार 509 के साक्षेप 24 हजार का 31 जनवरी तक पंजीकरण हो पाया है। 58 लाख 26 हजार रुपये के सापेक्ष 23 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से पंजीकरण कराने के लिए किसानों व ग्रामीण उपभोक्ताओं की करमूखेड़ी बिजलीघरों में भीड़ बढ़ी है। उन्होंने बताया कि पावर कारपोरेशन विभाग ने पंजीकरण की अंतिम 15 फरवरी तक बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि एक फरवरी से बिजली विभाग के सभी काउंटरों पर पंजीकरण की प्रक्रिया चालू रहेगी। किसान 15 फरवरी तक अपने पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने के लिए मूल धनराशि का तीस प्रतिशत और कम से कम दो हजार रुपये धनराशि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें