फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों के धरने पर पहुंची मृगांका सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का बेमियादी धरना 11वें दिन भी जारी रहा। धरने पर भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह ने संविदा कर्मियों की समस्याओं को सुना और मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर 21 जनवरी से कार्य बंद कर अनिश्चितकालीन धरने पर है। बृहस्पतिवार को भी संविदा कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। बृहस्पतिवार को धरने पर भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह पहुंची। संविदाकर्मियों ने बताया कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में संविदा के रूप में विभिन्न पदों पर हजारों की संख्या में समुचित सेवाएं दे रहे हैं। उनकी सरकार से मांग है कि जो पद विभाग में सृजित नहीं है, उनको सृजित किया जाए। संविदा कर्मियों के समान काम समान वेतन लागू करने और विशिष्ट सेवा नीति बनाकर जॉब सिक्योरिटी एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की जा रही है। इसके अलावा संविदा कर्मचारी के मृतक आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने, आशा कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भांति निश्चित मानदेय न्यूनतम दस हजार रुपये देकर कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। संविदा कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान मृगांका सिंह ने सभी समस्याओं को सुना और प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शकील अहमद, डाक्टर हुमायूं खान, डाक्टर विवेक, शबी आजम, फहीम अहमद, कुलदीप कुमार, डाक्टर शाइस्ता, जरीफ अहमद, विपिन गुप्ता, राहुल त्यागी, संगीत शर्मा, बबली यादव, रुपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें