जलालाबाद में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ नीरज सैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली कॉलेज से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए पंचतीर्थी आश्रम पर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से छात्रों ने लोगों को कोई मतदाता छूटे नहीं, लोकतंत्र का चक्र टूटे नहीं, नशे से नहीं वोट से किस्मत बदलेगी। छात्र-छात्राओं को 2019 में होने वाले चुनाव में अपने विवेक से वोट करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में डॉ वसुंधरा, अरविंद कुमार, नीलम राठौर, अश्वनी कुमार, अंकित कुमार, शशिकांत, सचिन गुप्ता, सचिन जैन आदि का सहयोग रहा।