अमर उजाला ब्यूरो
गढ़ीपुख्ता। कस्बे के सर्वहितकारी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कस्बे में मतदाताओं को जागरूक करते हुए रैली निकाली।
शुक्रवार को आयोजित रैली का शुभारंभ एसआई शिवकुमार शर्मा और पूर्व प्रधानाचार्य नरेश सैनी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली मोहल्ला जैनपुरी, शिवपुरी, रांझड रोड, घास मंडी, महावीर चौक, बड़ा बाजार, सुभाष पुरी से होते हुए विद्यालय पहुंच कर संपन्न हुई। प्रबंधक नरेश सैनी, एसआई शिवकुमार शर्मा, एसआई अशोक कुमार, नीरज जैन, सुखमाल सिंह, बब्बल कुरैशी, उर्मिला देवी, संगीता, दीप्ति, कमलेश, राजबीर सिंह, आशा, प्रमिला, रूबी, सीमा, नीलम, धर्मपाल सिंह, अमित मौजूद रहे। उधर, थाना गढ़ीपुख्ता में कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसआई शिवकुमार शर्मा ने सभी पुलिसकर्मियों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई। इस दौरान एसआई अशोक कुमार, एसआई जगत सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, जनता आदर्श इंटर कॉलेज में मतदाता दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य निर्भय सिंह ने बच्चों को मतदान की शपथ दिलाई। गांव में मुख्य मार्गों से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान प्रदीप कुमार, सतेंद्र कुमार, दीपक कुमार, अनिल कुमार, जसवीर कुमार आदि मौजूद रहे।