मंडलायुक्त आज करेंगे निरीक्षण
कैराना। सहारनपुर मंडलायुक्त मंगलवार को कैराना तहसील का निरीक्षण करेंगे। इससे पूर्व तीन जनवरी को उनका दौरा किसी कारण से स्थगित हो गया था। एसडीएम ने बताया कि मंगलवार को मंडलायुक्त कैराना तहसील पहुंचकर निरीक्षण करेंगे।
तकनीकी खराबी से लोग परेशान
कैराना। दूरभाष संचार एक्सचेंज कार्यालय में मशीन में तकनीकी खराबी के कारण बीएसएनएल उपभोक्ता परेशान हैं। नेट को दूर मोबाइल में नेटवर्क तक नहीं आ पा रहे हैं। जिस कारण उपभोक्ताओं को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। सरकारी अधिकारियों के अधिकतर सीयूजी नंबर भी बीएसएनएल कंपनी के हैं। ऐसे में उनमें भी नेटवर्क नहीं रहने के चलते नई मुसीबत खड़ी होती दिख रही है।