फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू , विभिन्न स्पर्धाओं में छात्राओं ने दिखाया अपना दम खम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राजकीय महिला पॉलिटैक्निक कालेज में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला अर्थ सांख्यिकी अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी और प्राचार्य नवीन कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों की सलामी ली और मशाल प्रज्वलित की। छात्रा उर्वशी मशाल लेकर दौड़ी। प्रथम दिन 100 मीटर दौड़ में आकांक्षा, मनीषा, शिवानी और 200 मीटर दौड़ में आकांक्षा, शिवानी और मनीषा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। शार्ट पुट में अंजलि सिंह, शिवानी, अंजली तोमर, ऊंची कूद में आंचल, हिंमाशी और शिवानी, डिस्कन थ्रो में संगीता, दीपा और सोनिया, भाला फेंक में अंजली तोमर निधि पांडे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। संचालन क्रीड़ा अधिकारी विपुल सूर्यवंशी ने अदिति सिंह ने किया। मौके पर अध्यक्ष वाईपी सिंह, आशीष सिंह, रश्मि, सचिन कुमार, विनीत, जयदेव सिंह, राजेंद्र कुमार, शुभम, महेश, सुशील, रीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें