शामली। महाराजा सूरजमल स्कूल में चल रही शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन शूटरों ने अचूक निशाने लगाए। विद्यालय प्रबंधक श्यामपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 250 छात्र-छात्राओं के हिस्सा लेने पर उनका अभिनंदन किया गया। प्रधानाचार्य वैशाली ने बताया कि बच्चों के लिए ताइक्वाड़ो, इंग्लिश स्पीकिंग स्पेशल, डांसिंग क्लासेज चलाई जा रही है। कोच सहदीप के अनुसार शूटिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को समापन समारोह में जौहड़ी के शूटर राजपाल सिंह मौजूद रहेंगे।