मुंबई हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
कांधला। खंड विकास क्षेत्र के गांव डांगरौल के अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक विद्यालय में मुंबई में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
क्षेत्र के गांव डांगरौल के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को 2008 को मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने छात्र-छात्राओं को बताया कि आतंकी संगठनों ने दस वर्ष पूर्व मुंबई के ताज होटल पर हमला कर दिया था। आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के कई सैनिक शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि आतंकियों द्वारा किया गया हमला कायरता पूर्ण हमला था। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान अभिषेक, रीना, दीप्ति, सीमा, सुनीता, अमरपाल, सोमपाल सहित आदि मौजूद रहे।