फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

रविवार को शामली ब्लॉक मुख्यालय पर नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजित की गई। शुभारंभ जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी लक्ष्मी देवी द्वारा किया गया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सुविधाएं और रोजगार के अवसर प्रदान किए है। उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ महिलाओं को गैस के कनेक्शन वितरित किए गए। 10 लाख महिलाओं को आवास दिए गए। जनधन योजना के तहत 2.5 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खोले गए। शौचालय निर्माण कराया। शासन का उद्देश्य है कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हितों में चलाई जा रही योजनाओं को लाभ उनको दिया जाए। मौके पर महिला कल्याण विभाग की संरक्षण अधिकारी पारूल चौधरी, रीमा चौधरी, ममता खोखर, सुरेश तोमर, सुवासिनी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन


गरीबों को वस्त्र बांटे
फोटो...
शामली। रविवार को शहर के मोहल्ला बड़ीआल में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा सदुपयोग वस्त्र भंडार लगाकर सर्दी के बचाव के लिए असहाय लोगों को कपड़ों का वितरण किया गया। इस दौरान अध्यक्ष रमेशचंद विश्वकर्मा ने कहा कि सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। सदी में अनेकों असहाय लोगों की मौत हो जाती है, जिसके लिए समिति ने असहाय लोगों के लिए कैंप लगाकर कपड़ों का वितरण किया जा रहा है। मौके पर श्रीपाल गोयल, संतोष कुमार, मदन मित्तल, श्यामलाल तायल, सुनील जैन, विजय गुप्ता, राजकुमार शर्मा, संसार सिंह, महेशचंद शर्मा, सत्यप्रकाश अग्रवाल, सरदार राजेंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें