फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पुलिस झंडा दिवस पर एसपी अजय कुमारने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। एसपी ने कहा कि 23 नवंबर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी को ध्वज प्रदान किया गया था। ये यूपी पुलिस के लिए ऐतिहासिक महत्व का दिन है। साथ ही ये पुलिस ध्वज हम सभी के लिए गौरवशाली अतीत का जीवांत प्रतीक भी है। हमारे वीर साथियों की कर्तव्य परायणता, पराक्रम, शौर्य तथा आत्मबलिदान की अनगिनत गाथाओं के बाद पुलिस ध्वज प्राप्ति हुई है। उन्होंने कहा कि किसी संगठन का ध्वज उसकी पहचान होता है। यह ध्वज हमें जोश और उत्साह के साथ हमें कर्तव्य पालन के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह, सीओ सिटी आशोक कुमार, सीओ राजेश तिवारी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैराना कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने पुलिस झंडा दिवस पर ध्वज फहराया और सलामी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस को चाहिए कि वह अपने कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं देते रहें। इसके पश्चात समस्त पुलिस स्टाफ को डीजीपी कार्यालय से प्राप्त संदेश भी पढ़कर सुनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें