फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहताश सैनी बने विश्व हिन्दु महासंघ के शहर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहताश सैनी को बनाया कैराना नगराध्यक्ष
विज्ञापन

कैराना। विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में हिंदू समाज से जाति पात का भेदभाव दूर करने पर जोर दिया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज वालिया ने रोहताश सैनी को कैराना नगर अध्यक्ष मनोनीत किया।
विज्ञापन

सोमवार कैराना के मोहल्ला अफगानान घोसा चुंगी स्थित शिव मंदिर परिसर में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि मनोज सैनी ने कहा कि हिंदू विरोधी ताकतें समाज को कमजोर करने के लिए आपस में लड़ने की साजिश रच रही हैं। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ द्वारा राष्ट्र संत पूजनीय अवैद्धनाथ जी की पुण्यतिथि पर सामाजिक समरसता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 15 सितंबर को शामली स्थित ब्रेक पॉइंट रेस्टोरेंट पर समरसता सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भिखारीनाथ प्रजापति मुख्य अतिथि रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से रोहताश सैनी, शुभम रंगीला, सतीश चैहान, सुभाष सैनी, सतेंद्र कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, इन्द्रपाल कश्यप, राकेश सिंह, रविन्द्र कुमार, विकास जैन, डाक्टर रविंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें