सहायक पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने मंगलवार को कैराना कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव और मालखाने का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मंगलवार दोपहर बाद सहायक पुलिस अधीक्षक कैराना कोतवाली पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कोतवाली परिसर में खड़े मुकदमों से संबंधित वाहनों की जानकारी ली। साथ ही मोबाइल फोन से वीडियोग्राफी की। इसके बाद कार्यालय, मालखाना तथा कंप्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में जानकारी की। बाद में एएसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। एएसपी ने कहा कि कोतवाली में आने वाले पीड़ितों के साथ कुशल व्यवहार करें और उनकी समस्या सुनकर समय रहते उन्हें न्याय दिलाएं। उन्होंने कोतवाली में अधिक भीड़ नहीं जुटने देने तथा पीड़ितों की शिकायतों पर तुरंत एक्शन लेने के भी निर्देश दिए।