कैराना। गांव मोहम्मदपुर राई में दो दिनों से रूक-रूक हो रही बरसात के कारण मजदूर का कच्चा मकान गिर गया। सोमवार शाम गांव मोहम्मदपुर राई निवासी सलीम पत्नी, तीन लड़की व दो लड़कों के साथ घर के अंदर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसका कच्चा मकान भर-भराकर गिर गया, जिसमें घर का सारा सामान मलबे के नीचे दब गया। सलीम ने बताया कि वह मजदूरी करता है।बारिश में उसका आशियाना गिरने पर अब परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। सलीम ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।