शामली। खेल निदेशालय की ओर से जिला स्तरीय बालिका सब-जूनियर कबड्डी ट्रायल का आयोजन हुआ। जिसमें जनपद की 12 बालिकाओं का चयन किया गया। अब सभी चयनित बालिका सहारनपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपना दम दिखाएंगी।
शनिवार को नवीन मंडी के पास स्थित शहीद उधम सिंह स्टेडियम में बालिकाओं की कबड्डी ट्रायल का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों बालिकाओं ने प्रतिभाग कर अपने अंदर छिपी प्रतिभा दिखाई। कबड्डी कोच संजीव कुमार ने बताया कि ट्रायल के माध्यम से 12 बालिकाओं का चयन हुआ है। जिसमें मानसी, गुड्डन, तनू पांचाल, खुशी, स्वाति तोमर, साइमा, शिवानी, पूजा, कविता, रिया, प्राची, सोनिया का चयन हुआ। अब सभी चयनित बालिका सात से नौ सितंबर तक सहारनपुर के भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में होने वाली राज्यस्तरीय बालिका सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपना दम दिखाएंगी। इस दौरान क्षेत्रीय विकास कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, वेदपाल सिंह, जबरसिंह, जिला सचिव ओमसिंह वर्मा, कोच प्रदीप कुमार, कोच रुकसाना बेगम आदि मौजूद रहे।