आर्य समाज के महत्व पर डाला प्रकाश
शामली। आर्य समाज मंदिर में पवित्र श्रावणी पर्व के शुभ अवसर पर वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन किया गया। वैदिक प्रवक्ता आचार्य वेद प्रकाश ने आर्य समाज के महत्व पर प्रकाश डाला।
रविवार को शहर धीमानपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर शामली द्वारा पवित्र श्रावणी पर्व के शुभ अवसर पर वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ किया गया। वेद प्रचार सप्ताह 26 अगस्त से 2 सितंबर तक मनाया जाएगा। वेद प्रचार के प्रथम दिन आर्य समाज का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वैदिक प्रवक्ता आचार्य वेद प्रकाश ने आर्य समाज के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान फरीदाबाद से आए भजनोपदेशक प्रदीप शास्त्री ने सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत कर आर्य समाज की सराहना की। इस अवसर पर संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान विनोद आर्य, मंत्री देवेंद्र देव आर्य, कोषाध्यक्ष रविकांत आर्य, आर्य विद्या सभा के प्रधान राजपाल आर्य, दिनेश आर्य, रामेश्वर दयाल आर्य, कौशल्या देवी, सुनीता आर्या, ऊषा आर्या, सूर्य प्रताप आर्य, उत्सव आर्य, शुभम आर्य, श्वेता आर्या, मृणाली आर्या, प्राची आर्या, अवंतिका आर्या आदि मौजूद रहे।