ऊन।
ऊन तहसील परिसर में अधिवक्ताओं को चेंबर आवंटित किए जाने की मांग को लेकर 16वें दिन बेमियादी धरना जारी रहा। तहसील बार एसोसिएशन ऊन के अध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि मांग पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। अधिवक्ताओं ने राजस्व परिषद लखनऊ के अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र भेजकर हस्तक्षेप करके अधिवक्ताओं को तहसील परिसर में चेंबर आवंटित किए जाने की गुहार लगाई है। इस दौरान महासचिव राकेश कुमार, रवि सिरोही, भारत भूषण, रोहित, जोगिंदर सिंह, मोनिका गर्ग, सतीश खंडेला, जगदेव सिंह, वीरेंद्र सिंह, शादाब, तसव्वर चौहान, सचिन मलिक, सुमित शर्मा, सतवीर सिंह आदि मौजूद रहे।