शामली। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में चल रहे 14वें स्वतंत्र कप में जिले के शिवांश भार्गव ने रजत पदक और कविंद्र ने कांस्य जीत कर जिले का नाम रोशन किया। शामली वॉरियरर्स एकेडमी पहुंचे विजयी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में चल रहे 14वें स्वतंत्र कप के लिए जिले के शिवांश भार्गव ने 61 वर्ग, कविंद्र ने 75 किलो भार वर्ग में कांस्य जीतकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। शिवांश-कविंद्र के शामली वॉरियरर्स एकेडमी लौटने पर एक समारोह आयोजित किया गया। मौके पर एकेडमी के सचिव गौरव शर्मा, टीम कोच सतीश भारद्वाज ने शिवांश-कविंद्र का स्वागत किया। इस दौरान आदित्य अवनीश शर्मा, अजय पुंडीर, सुनील भारद्वाज, अंकित मलिक आदि शामिल रहे।
स्वतंत्रता दिवस पर क्रास कंट्री रेस
शामली। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहर के उद्यम सिंह खेल स्टेडियम में बालक बालिका की क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। इस मौके पर बालकों की पांच किमी बालिकाओं की दो किमी क्रास कंट्री रेस होगी। खेल स्टेडियम की कोच रूखसाना बेगम ने बताया कि क्रास कंट्री रेस में इच्छुक खिलाड़ी 15 अगस्त को सुबह बजे शामली के सरदार उधम सिंह खेल स्टेडियम में भाग ले सकते हैं।