शामली।
वार्ड 19 की सभासद सविता विश्वकर्मा ने सड़क खराब और पाइप लाइन लीकेज की नगर पालिका चेयरमैन से शिकायत की है। बताया कि गुप्ता हैंडलूम के बराबर वाली गली की नाली व सड़क की हालत बेहद खराब है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल नहीं हुआ। वहीं इसी गली में पानी की मेन पाइप लाइन भी लीकेज है। जिसके बारे में जेई को अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने चेयरपर्सन अंजना बंसल से सभी समस्याओं को जल्द से जल्द हल कराने की मांग की है।