कैराना।
दानिश (10) पुत्र इंतजार निवासी मोहल्ला इकबालपुरा का शव बुधवार सुबह बाईपास रोड पर स्थित ईंट भट्ठे से पानी के गड्ढ़े में पड़ा हुआ मिला था। मासूम 24 घंटे से अपने घर से लापता था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सीएचसी पर जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का मामला सामने नहीं आया है। रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत का कारण स्पष्ट हुआ है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली थी। दूसरी ओर, पोस्टमार्टम उपरांत घर पहुंचे दानिश के शव को परिजनों ने गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।