फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण के कारण बंद रहे मंदिरों के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रग्रहण के कारण बंद रहे मंदिरों के कपाट
विज्ञापन

शामली। चंद्र ग्रहण को लेकर शुक्रवार अपराह्न तीन बजे से ही सूतक लग गए, जिस कारण शहर के मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए गए। इस दौरान मंदिरों में पूजन आदि कार्य नहीं हो सका। मंदिर हनुमान टीला के पुजारी प्रभुशंकर शास्त्री ने बताया कि चंद्र ग्रहण रात 11.54 बजे से तड़के 3.49 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि ग्रहण के दौरान भोजन, शयन नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि चंद्र ग्रहण मकर राशि और श्रवण नक्षत्र वालों के लिए प्रतिकूल प्रभाव वाला रहेगा। हनुमान धाम मंदिर समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि सूतक लगने के कारण ही हनुमान धाम पर स्थित मंदिर श्रृंखला के सभी मंदिरों के कपाट बंद करा दिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें