कस्बे के प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर मिट्ठी कुई आश्रम में ब्रह्मलीन वीतराग स्वामी नर्मदा गिरी जी महाराज की समाधि स्थल पर कार्यक्रम होंगे। श्रद्धालु हवन व अखंड रामायण गीता पाठ श्रधेय स्वामी को सत्संग भजन के द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उधर ब्रह्मलीन भगत भगवान दास की कर्मभूमि दरबार में भी गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में उनके शिष्य भजन संसग व भंडारे का आयोजन करेंगे। प्राचीन श्री जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। शिव मंदिर खटिकान धर्मशाला में भी गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम शाम के समय रखा है।
योजना के लाभ को सर्वे शुरू
जलालाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद के द्वारा कस्बे के सभी वार्डों और मोहल्लों में नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा घर- घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को पहुंच पा रहा है या नहीं इसका सर्वेक्षण शुरू हो गया है। पात्र परिवारों के घर पर पहुंच कर योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि कल्याणकारी योजना के पात्रों की जांच की जा रही है। नगर पंचायत के बाबू पवन कुमार, प्रदीप कुमार, आशुतोष शर्मा, पंकज कुमार, अनुज शर्मा, कुलदीप, आदि कर्मचारीगण लगे हुए है। यह कार्यक्रम 31 जुलाई तक पूरा कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उसके बाद पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचेगा।