युवक के शव की नहीं हो सकी शनाख्त
शामली। जीआरपी थाना शामली क्षेत्र के रामपुर मनिहारन रेलवे स्टेशन पर सोमवार सात जून की रात एक 25 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर कटा पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची जीआरपी शामली ने मामले की जांच की थी और शव के शनाख्त का प्रयास किया था, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में दो दिन बीतने के बाद भी युवक के शव की शनाख्त नहीं हो पाई। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि अभी युवक की शनाख्त नहीं हो पाई है।